कोतवाली क्षेत्र के परसंडा गांव में छप्पर गिराने का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
कोतवाली क्षेत्र के परसंडा गांव में छप्पर गिराने का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। क्षेत्र के परसंडा निवासी वकील अहमद का आरोप है कि सोमवार सुबह करीब छह बजे पड़ोस के कुछ लोग उसका छप्पर गिराने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके भतीजे कैसर अली को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पट्टी भेजा। इससे पहले 23 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर वकील व उसके विपक्षियों में जमकर मारपीट तोड़फोड़ व फायरिंग हुई थी।
जिसमें वकील के भाई मुस्तकीम को आरोपियों ने जमकर पीट दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 9 लोगों के विरुद्ध बलवा, फायरिंग, मारपीट तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है। मामले की जांच की जा रही है।