फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से एटीएम हासिल कर युवक ने खाते से उड़ाए पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी से एटीएम हासिल कर एक युवक ने अपनी भाभी के बैंक खाते से पांच लाख रुपये हड़प लिए। जानकारी पर महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बीजूमऊ निवासी पूजा शर्मा के पति दिनेश शर्मा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी था। इस दौरान पति ने पूजा का रानीगंज कैथौला स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोलवाया था। पति ने एटीएम कार्ड अप्लाई करते समय फार्म में पते के साथ देवर अनिल कुमार का मोबाइल नंबर लिख दिया। जिससे एटीएम कार्ड डाक सेवा के माध्यम से देवर अनिल के पास पहुंच गया। कुछ दिनों पहले दिनेश शर्मा की मौत हो गई।
पूजा का आरोप है कि देवर अनिल ने कई बार में एटीएम का प्रयोग कर पांच लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पैसे की जरूरत पड़ने पर जब पूजा बैंक पहुंची तो देवर द्वारा पंाच लाख रूपए हड़पने की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर शनिवार की रात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें