फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ रहे हालात, चार दिन में बढ़ गए 103 मरीज

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चार दिन के भीतर ही 103 मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को चौबीस घंटे के भीतर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत कुल 35 लोग संक्रमित मिले। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद भी जिले के लोग बेफिक्र दिखाई दे रहे हैं। यदि ऐसे ही लापरवाही बरती जाती रही तो दूसरी लहर से भी भयावह हालात होंगे। स्वास्थ्य विभाग की संक्रमण रोकने की तैयारियां भी केवल कागजों पर ही नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले 17 दिनों से लगातार केस मिल रहे हैं। मंगलवार को 35 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। तीसरी लहर में जिले में मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। अभी तक संक्रमित मिले मरीजों में डॉक्टर, बैंक कर्मचारी समेत शहर के लोग ज्यादा हैं। जिले में 15 फरवरी को 13 केस मिले थे। जबकि 16 फरवरी को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और एसीएमओ समेत 23 लोग संक्रमित मिले। 17 फरवरी को 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
24 घंटे के भीतर मंगलवार को मिली रिपोर्ट में अमरगढ़ सीएचसी के कई कर्मचारी भी संक्रमित मिले। महिला अस्पताल में चिकित्सक से लेकर कर्मचारी तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 149 पहुंच गई है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन विभाग के ही अधिकारी और कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। बाजार, अस्पताल, सार्वजनिक स्थान, शहर व गांवों में न लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। संक्रमण बढ़ने की रफ्तार यह है कि 15 से 18 जनवरी के बीच 103 मरीज मिले हैं। जबकि दो से 14 फरवरी के बीच मात्र 49 मरीज ही मिले थे। यही हाल रहा तो शहर से गांव तक संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
कोरोना के मरीज रोजाना बढ़ रहे हैं। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे हर हाल में टीकाकरण करा लें। लोगों को जागरूक करने व संक्रमितों को चिह्नित करने के लिए जांच तेजी से कराई जा रही है। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, सीएमओ
महिला अस्पताल, अमरगढ़ सीएचसी और सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी संक्रमित
मंगलवार को कुल 2743 सैंपलों की जांच हुई। जिनमें 35 लोग संक्रमित मिले। अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी संक्रमण की जद में आ गए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में चिकित्सक समेत पांच कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। पुरुष विंग में एक मरीज संक्रमित निकला। सीएमओ कार्यालय के पांच कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
राहत: अब तक ठीक हुए 27 मरीज
जिले में 17 दिनों से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बहुत से मरीज ऐसे हैं जो दूसरे जनपद या प्रदेश में हैं। मंगलवार तक कुल 96 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कुल 122 एक्टिव केस है। 27 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें