फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने भी दम तोड़ा, तीन मौतों से बंद रहा बाजार

विज्ञापन
कंधई थाने के सरसी खाम में ट्रक पलटने से मृत लोगों का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
चाय की दुकान पर भूसी लदा ट्रक पलटने से गंभीर रूप से घायल दुकानदार ने भी प्रयागराज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। हादसे में बृहस्पतिवार को भी दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे से आहत बाजार के लोगों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के सरसीखाम बाजार में बृहस्पतिवार की शाम कीचड़युक्त सड़क पर भूसी लदा ट्रक रामअवध वर्मा की चाय की दुकान पर पलट गया था। ट्रक के नीचे दबने से दुकान पर बैठे सरसीखाम के रहने वाले भीखम सरोज (65) व मगन पाठक (55) की मौत हो गई थी। हादसे में दुकानदार रामअवध वर्मा (55) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रयागराज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात रामअवध ने भी दम तोड़ दिया।
तीन मौतों के बाद गांव में मातम पसरा रहा। शुक्रवार की सुबह बाजार के लोगों ने गम में अपनी दुकानें बंद रखीं। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर पहुंचे। जिसके बाद परिजन बिलखने लगे। परिवार के लोगों ने भीखम व मगन के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि राम अवध का शव घर पर रखा हुआ है। उसका बेटा सोहन परदेस से आ रहा है। उसके आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा।

कंधई थाने के सरसी खाम में ट्रक पलटने से मृत लोगों का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें