फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भोजपुरी गीत पर असलहा संग रील बनाने वाला निकला लुटेरा

Mon, 12 Jun 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी गीत पर असलहा संग फेसबुक रील से सोशल मीडिया पर चर्चा में आए इमरान नाम के आरोपी को कोहंड़ौर पुलिस ने दबोचा। आरोपी के पास स्मैक, तमंचा, चोरी की बाइक, लूट की रकम बरामद हुई है। पुलिस अभी आरोपी के दो फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन




कोहंड़ौर बाजार के रामापुर वार्ड में रहने वाले इमरान खान व उसके साथी की एक असलहों संग भोजपुरी गीत वाली फेसुबक रील शुक्रवार को चर्चा का विषय बनी थी। आरोपियों की वायरल फेसबुक रील से संबंधित खबर अमर उजाला समाचार पत्र में 10 जून को प्रकाशित हुई।
मामले को संज्ञान में लेकर एसपी सतपाल अंतिल ने कोहंड़ौर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। कोहंड़ौर एसओ प्रदीप कुमार आरोपी इमरान को शनिवार की शाम दबोच लिया। एसओ ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी इमरान को उसके घर से पकड़ा गया।
विज्ञापन

उसने पूछताछ में बताया कि बीते 31 मई को चोरी की पल्सर बाइक से उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में 13 हजार रुपए की लूट की थी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ क्षेत्र में लूट व चोरी की कई वारदात में शामिल होने की बात कबूली है।
आरोपी की निशानदेही पर 1600 रुपए लूट की रकम, एक तमंचा, चोरी की बाइक व 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। रील में शमिल आरोपी के दूसरे साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें