फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सोते रहे घरवाले, चाकू से मनोरोगी युवक ने काट डाला गला

Mon, 12 Jun 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली के गडरियन का पुरवा स्थित काशीराम काॅलोनी में शनिवार की आधी रात मनोरोगी श्रीपाल 50 ने चाकू से खुद का गला काट डाला। अस्पताल में चिकित्सकों के मृत घोषित करते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के हुलास का पुरवा निवासी श्रीपाल अपनी पत्नी आशा देवी व बच्चों के साथ 6 साल से कुंडा के गडरियन का पुरवा स्थित काशीराम कॉलोनी में रहता था। उसकी पत्नी आशा के अनुसार रात करीब दो बजे चीखने की आवाज सुनकर वह उठी और बाहर निकली तो दंग रह गई। श्रीपाल ने चाकू से अपना गला रेत लिया था।
आननफानन में खून से लथपथ पति को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी आशा ने बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। काफी इलाज कराने के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हुई। कुंडा कोतवाल उदयवीर सिंह के मुताबिक श्रीपाल ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर हकीकत का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें