फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फरियाद लेकर गए पीड़ित को ही पुलिस ने कर दिया बंद

Sun, 26 Mar 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस नियम कानून को ताक पर रखकर तुगलकी फरमान सुना रही है। वह न तो डीजीपी के आदेश का पालन कर रही है और न ही एसडीएम के आदेश का अनुपालन करा रही है। मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के संडवा खास गांव का है। संगीता का आरोप है कि वह मकान का निर्माण कार्य करा रही थी।
विज्ञापन

गांव के कुछ दबंग लोग पुलिस की मदद से निर्माण कार्य को रोक दिए। पीड़िता का पति थाने पर शिकायत लेकर गया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस की मदद न मिलने पर वह फरियाद लेकर एसडीएम के पास पहुंची। एसडीएम ने निर्माण कार्य में हस्तक्षेप न करने का आदेश जेठवारा पुलिस को दिया।
आरोप है कि एसडीएम के आदेश को देख पुलिस आगबबूला हो गई और पीड़िता के पति अमरनाथ को ही थाने में बंद कर दिया। पति की गिरफ्तारी के बाद महिला अपने घर वालों के साथ थाने पहुंची। पुलिसकर्मी खाकी का रौब दिखाते हुए सभी को लॉकअप में डाल दिया। बाद में पुलिस ने अमरनाथ को हवालात में डाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें