फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खड़े कर छोड़ दिए, लाखों खर्च के बाद भी तैयार नहीं हो सकी मेन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतनपुर से खाखापुर उपकेंद्र के लिए मेनलाइन का कार्य करीब तीन साल पहले शुरू किया गया था। लाखों खर्च कर पोल तो खड़े कर दिए गए, मगर लाइन अब तक तैयार नहीं हो सकी है। करीब 11 हजार से अधिक उपभोक्ता भीषण गर्मी में कटौती का दंश झेल रहे हैं। पुरानी लाइन पर लोड अधिक होने के कारण ब्रेकडाउन की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

रानीगंज विद्युत पारेषण खंड के अंतर्गत तवंकलपुर, रानीगंज पावरहाउस, खाखापुर, गौरा व पांडेयतारा विद्युत उपकेंद्र आते हैं। इन उपकेंद्रों की मेनलाइन अलग नहीं है। सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति एक ही लाइन से होती है। उपकेंद्रों पर लोड अधिक रहता है। गर्मी व बारिश के दिनों में समस्या गंभीर हो जाती है। आए दिन ब्रेकडाउन हो जाता है। रानीगंज व गौरा स्टेशन पर मेनलाइन भूमिगत है। यहां सबसे ज्यादा फाल्ट होता है। लोड कम करने के लिए करीब तीन साल पहले खाखापुर उपकेंद्र के लिए अलग मेनलाइन बनाने का कार्य शुरू हुआ।
खतनपुर से रामनगर, धनुहा, भवानीगंढ़ होते हुए खाखापुर तक लाइन बनाई जानी थी। आनन-फानन में पोल खड़े किए जाने लगे। धनुहा तक पोल खड़े कर किए गए। करीब पांच किमी तक और कार्य होना था, मगर मेनलाइन का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। उपकेंद्र तक पोल नहीं खड़े किए गए और न ही तार खींचे जा सके।
विज्ञापन

विभाग का दावा था कि बारिश से पहले इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा, मगर कार्य पूरा नहीं हो सका। अब बारिश के दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। आए दिन ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती है। एसडीओ एसके पटेल ने बताया कि कई जगहों पर विवाद है। पोल का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। विवाद का निस्तारण कराकर लाइन तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें