फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के साथ बाइक से घर जा रहे वृद्ध को मारी गोली, रेफर

विज्ञापन
गोली लगने से घायल वृद्ध लुल्लुर निषाद। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लखनूडीह गांव के निकट बाइक से घर लौट रहे प्रधान पर फायरिंग की गई। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे वृद्ध के सिर में गोली लग गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लखनूडीह के प्रधान फेरू सरोज शनिवार को गांव के ही लुल्लुर निषाद (60) के साथ बाइक से सैफाबाद बाजार आए थे। लौटते समय शाम लगभग सात बजे रास्ते में घात लगाए लोगों ने प्रधान को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे लुल्लूर के सिर में गोली लग गई। इससे वह वहीं गिर पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खबर पाकर घर के लोग भी आ गए।
घायल लुल्लुर को सीएचसी पट्टी ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ दिलीप सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घायल का बयान लिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें