फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले युवक की हत्या, सिर पर मिले चोट के निशान

Thu, 09 Sep 2021 05:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मंगलवार की शाम उसने घर में बताया कि वह मनगढ़ जा रहा है। इसके बाद वह लौटा ही नहीं। शाम तक घर न पहुंचने पर पर परिजन परेशान होकर उसे ढूढने लगे। रात में काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिला।
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध दशा में युवक का शव रोड के किनारे मिला। उसके सिर पर चोट के निशान उसकी हत्या की आशंका जता रहे थे। बुधवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा उर्फ नाटा बाबूगंज बाजार में किराए का मकान लेकर रहता था। वह लकड़ी बेचकर अपना जीवन यापन कर रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम उसने घर में बताया कि वह मनगढ़ जा रहा है। इसके बाद वह लौटा ही नहीं। शाम तक घर न पहुंचने पर पर परिजन परेशान होकर उसे ढूढने लगे। रात में काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिला। बुधवार की सुबह उसे दुकान के पीछे जंगल मे उसका शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसका पंचनामा कराया गया। थोड़ी ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसकी पहचान की। उधर पुलिस ने जांच की तो उसके सिर पर चोट के निशान मिले। जांच के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें