फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस राकेश शुक्ला के भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मृत अश्वनी कुमार शुक्ला। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे हरिकेश गांव निवासी आईएएस राकेश शुक्ला के भाई अश्विनी (48) शुक्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उधर, मंगलवार सुबह परिवारीजनों ने अपनी मांगों को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। दो घंटे बाद डीएम-एसपी के समझाने पर वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

महेशगंज क्षेत्र के पूरे हरिकेश गांव निवासी आईएएस और समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात राकेश कुमार शुक्ला के भाई अश्विनी कुमार ने राजापुर बाजार में सीमेंट की दुकान खोल रखी थी। उन्होंने गांव के ही हृदय पाल उर्फ दुम्मा को दस हजार रुपये उधार दिए थे। सोमवार की सुबह वह उधार दिए गए रुपये मांगने के लिए दुम्मा के घर गए थे। इस दौरान दुम्मा से उनकी कहासुनी होने लगी।
आवेश में आकर दुम्मा ने पास में रखे डंडे से अश्विनी पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लखनऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आईएएस के भाई की हत्या की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से ही पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश देने लगी। रात करीब 11 बजे हत्यारोपी दुम्मा को पटना बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर हो गया।
विज्ञापन

संवेदनशील मामला होने के चलते पुलिस रातभर घटनास्थल पर तैनात रही। रात में ही मृतक का शव घर पहुंच गया। सुबह अचानक परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मृतक की पत्नी प्रमिला डीएम और एसपी को बुलाने की मांग करने लगी। सूचना पाकर दोनों अफसर गांव पहुंचे।
परिजन एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, शस्त्र लाइसेंस और नौकरी की मांग कर रहे थे। डीएम नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल ने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र, सीओ सदर, एसडीएम कुंडा सतीश त्रिपाठी सहित तीन थानों की फोर्स मौजूद रही।
हत्या को बताया कायरतापूर्ण
बाबागंज। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने महेशगंज के पूरे हरिकेश गांव में अधिवक्ता महेश शुक्ल के भाई अश्विनी की हत्या को कायरता बताया। मंगलवार को साथी अधिवक्ता महेश शुक्ल के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने शासन से मृतक आश्रितों को पचास लाख रुपये मुआवजा एवं एक सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग उठाई। ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि जिले समेत प्रदेश भर में अधिवक्ताओं तथा उनके परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमले हो रहे हैं। इसके बावजूद अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक का पास न कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे अश्वनी
मृतक अश्वनी शुक्ला चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई आईएएस राकेश शुक्ला समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। दूसरे नंबर पर अश्वनी थे। वह ब्यवसाय करते थे। तीसरे भाई महेश नारायण एडवोकेट हैं। सबसे छोटे भाई बालकृष्ण खेती करते हैं। मृतक के बेटे अभिषेक (20) निखिल (18) प्रयागराज से बीए कर रहे हैं। बेटी प्रगति (22) बीटीसी कर चुकी है। बेटी के लिए अश्विनी ने कहीं लड़का देख रख था। मंगलवार को बेटी का रिश्ता पक्का करने जाने की तैयारी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

महेशगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार आईएएस के भाई की हत्या का आरोपी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे हरिकेश गांव में आईएएस के भाई की मौत पर पत्नी को संवेदना प्रकट करते ज?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें