फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के हाथ पर दांत से घाव करने वाले हिस्ट्रीशीटर के पिता व भाई को भेजा जेल

विज्ञापन
जेठवारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर आकाश यादव व अधेड़ पृथ्वीपाल। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जेठवारा पुलिस टीम के दरोगा के हाथ पर दांत से घाव करने वाले हिस्ट्रीशीटर के पिता व भाई को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश कर रही है। उधर, इस घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें पुलिस टीम आरोपी के घर बवाल करते नजर आ रही है।
विज्ञापन

जेठवारा इलाके के पतुलकी गांव के हिस्ट्रीशीटर राजेश के पिता सेना के रिटायर जवान पृथ्वीपाल व बेटे आकाश को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। आरोप है कि शनिवार को राजेश के घर सत्यापन करने पहुंची पुलिस टीम पर पृथ्वीपाल, आकाश सहित महिलाओं ने हमला किया था। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर भागने में सफल हो गया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पृथ्वीपाल ने पुलिस टीम के दरोगा के हाथ पर दांत से घाव कर दिया था। उधर, आरोपियों के परिजनों ने जेठवारा पुलिस टीम पर मारपीट, तोड़फोड़ करने का आरोप लगाने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें