फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा तोड़कर 60 हजार नकदी व तीन लाख जेवर समेट ले गये चोर

विज्ञापन
नगर कोतवाली के भीलमपुर में चोरी के बाद घर में बिखरे पड़े सामान दिखाती पीड़ित महिला। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने दो कमरों के दरवाजे तोड़कर करीब 60 हजार नकदी व तीन लाख के जेवर समेट लिए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली इलाके के भीलमपुर गांव निवासी नीलम सिंह शनिवार रात घर के बाहर के कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे।
विज्ञापन

देर रात पीछे के कमरों के दरवाजे तोड़कर चोर बाक्स व आलमारी से साठ हजार रुपये नकदी और तीन लाख के जेवर समेट ले गए। सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसी गांव के पास भुपियामऊ में बीते 26 मई की रात शिक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के मकान में घुसे चोरों ने करीब 75 हजार नकदी व लगभग 20 लाख रुपये के जेवर समेट लिए थे।
सीओ अभय कुमार पांडेय ने पुलिस को खुलासा करने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई संदिग्ध अभी तक भुपियामऊ पुलिस चौकी की टीम के हाथ नहीं लगा है। पुलिस चौकी क्षेत्र के आसपास चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। लोगों के अनुसार रात के समय गश्त के बजाय पुलिसकर्मी सोते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें