फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टर पलटने से ईट लादकर जा रहे चालक की मौत

विज्ञापन
उदयपुर थाने के मंगापुर में पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर । संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से ईंट लादकर जा रहे चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर निवासी रामसजीवन कोरी (48) ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार को वह गांव के ही दयाशंकर के ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर ननौती जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में मंगापुर के समीप अचानक ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। हादसे में चालक रामसजीवन कोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस आननफानन में उसे सांगीपुर सीएचसी ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदयपुर एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें