गेहूं क्रय केंद्र छोड़कर गायब रहने वाले प्रभारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। गुरुवार को देल्हूपुर क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे पीसीएफ जिला प्रबंधक मोनिक सिंह अकेला ने क्रय केंद्र के अंदर घुसकर व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि मौके पर कांटा और बोरी मौजूद मिली।
जिले में एक अप्रैल से प्रारंभ हुए अधिकांश क्रय क्रेंद्रों पर अभी खरीद प्रारंभ नहीं होने से नाराज पीसीएफ प्रबंधक मोनिक सिंह अकेला ने गुरुवार को एक दर्जन केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों से गांव-गांव जाकर अधिकाधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा।
प्रयागराज से क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश यादव ने विकास भवन में समीक्षा बैठक कर सभी केंद्र प्रभारियों को चेताया है कि अगर गेहूं खरीद में लापरवाही उजागर हुई, तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।