फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: शहर में चल रहा था फर्जी वोटर आईडी व आधार कार्ड बनाने का धंधा

Fri, 12 Apr 2019 12:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के पहले प्रशासन ने फर्जी आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड बनाने के कारनामे का भांडाफोड़ किया है। एसडीएम सदर ने छापेमारी में एक मकान से 50 कार्ड बरामद किया। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस दूसरे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। महिला के स्वयं सहायता से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा लिखाने की तैयारी चल रही थी।लोकसभा चुनाव के पहले जिला प्रशासन को शिकायत मिली कि टक्करगंज मोहल्ले में तबस्सुम नाम की महिला स्वयं सहायता समूह के नाम पर फर्जी वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड बनाती है। इस शिकायत पर एसडीएम सदर विनीत उपाध्ययाय ने गुरूवार की देर शाम महिला पुलिस के साथ दबिश दी।
विज्ञापन


पुलिस संग पहुंचे एसडीएम ने महिला के घर की तलाशी ली। एसडीएम ने बताया कि उसके घर से 50 फर्जी आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र मिला है। वह स्वयं सहायता समूह का काम करती है। फर्जी आईडी कार्ड बनाकर समूह का संचालन कर रुपये निकाल लिया करती थी। इस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि महिलाओं के नाम पर फर्जी आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र का लोकसभा चुनाव में प्रयोग करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था। वह जिस स्थान से फर्जी कार्ड बनवाती थी। उन लोगों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। महिला के करीबियों पर भी मुकदमा दर्ज होगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें