फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संदिग्ध हालत में थार में लगी आग

Fri, 15 Mar 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में थार में लगी आग
पट्टी- रानीगंज मार्ग पर गोंई नंदईपुर के करीब हुई घटना, नीलगाय से बचने के लिए पेड़ से टकराने की जानकारी दे रहा चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवगढ़। पट्टी- रानीगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह गोंई गांव के समीप थार गाड़ी में संदिग्ध दशा में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक जीप पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

रायबरेली जनपद के सलवन थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी हसनैन खान बृहस्पतिवार की सुबह पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी गांव के रहने वाले सदाफ के घर जा रहे थे। गोंई गांव के करीब अचानक वाहन के सामने नीलगाय आ गई। जिससे बचने के लिए वह जीप लेकर खड़े ट्रक से टकरा गए। ट्रक से टकराने के बाद जीप खड्ड में पेड़ से टकरा गई। देखते ही देखते उसमें आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर दिलीपपुर पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोग हादसे से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रक व जीप में कोई टक्कर नहीं हुई। पेड़ पर घटना का निशान न देख पुलिसकर्मी भी संदेह जताते रहे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर शराब की बोतल जरूरी मिली। पुलिस इन बिंदुओं की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें