पॉलीटेक्निक कॉलेज में नि:शुल्क प्रशिक्षण की शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो- 21
प्रतापगढ़। युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए राजकीय पाॅलीटेक्निक कॉलेज, प्रेमधर पट्टी में आईटी पाठ्यक्रम के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण की शुरूआत बृहस्पतिवार हुई। प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने प्रशिक्षुओं से परिचय प्राप्त कर आईटी पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। आईटी पाठ्यक्रम के तहत कुल 25 प्रशिक्षुओं को वेब डेवलपर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पॉलीटेक्निक कॉलेज में नि:शुल्क आईटी पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। सात माह के प्रशिक्षण के लिए फरवरी माह में आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। 16 वर्ष से अधिक आयु के कुल 120 आवेदकों ने आवेदन किया था। मेरिट के आधार पर कुल 25 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। बृहस्पतिवार से शुरू हुए प्रशिक्षण के पहले चरण में वेब डेवलपर कोर्स की शुरूआत की गई। प्रशिक्षक हिफजान ने प्रशिक्षुओं को एचटीएमएल, सीएसएस, पीएचपी आदि का प्रशिक्षण दिया। बताया कि वेब डेवलबर वेबसाइट और वेब एप्लीकेशन को तैयार करते हैं। प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आईटी कंपनियों की ओर से रोजगार शिविर का आयोजन किया गया जाएगा।