फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा, 36353 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
TET exam will be held at 43 centers, 36353 candidates will be included
विज्ञापन
जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। इसमें 36 हजार 353 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन व सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व सचल दल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिले में प्रथम पाली में परीक्षा 43 केंद्रों पर तथा दूसरी पाली में 29 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 36 हजार 353 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं करेंगे। की-पैड वाले फोन का प्रयोग करेंगे। कोई भी परीक्षार्थी या कक्ष निरीक्षक न तो मोबाइल लाएंगे और न ही कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर केंद्र में प्रवेश करेंगे। उप शिक्षा निदेशक मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि शासन द्वारा नामित एक पर्यवेक्षक जिले में आएंगे और सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रथम पाली में सुबह छह बजे एवं द्वितीय पाली के लिए 11 बजे कोषागार के डबल लॉक से प्रश्न पत्रों को प्राप्त करेंगे और संबंधित केंद्रों पर पहुंचाएंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद उन्हें कोषागार के डबल लॉक में जमा करंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें