फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की हत्या में दस नामजद, तनाव को देखते पुलिस तैनात

Mon, 23 Aug 2021 03:42 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मानधाता के पवारपुर टिकुरिया में शनिवार को जमीन को लेकर विवाद हो गया था। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग होने लगी। गोली लगने से ट्रक चालक मुख्तार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मानधाता के पंवारपुर में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचने पर जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानधाता के पवारपुर में जमीन के विवाद को लेकर हुई ट्रक चालक हत्या में दस नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए प्रधानाचार्य समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उधर, शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन मानधाता थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी के रवैए पर आक्रोश जताते रहे। सीओ रानीगंज द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


मानधाता के पवारपुर टिकुरिया में शनिवार को जमीन को लेकर विवाद हो गया था। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग होने लगी। गोली लगने से ट्रक चालक मुख्तार की मौत हो गई थी। तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी के जवान गांव में मुस्तैद रहे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन मानधाता थानाध्यक्ष व देल्हूपुर चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।

उनका कहना था कि एक माह पहले हुए विवाद की शिकायत को यदि गंभीरता से लिया गया होता तो शायद आज घटना न होती। इस मामले में शनिवार को मृतक के चाचा तौफीक की तहरीर पर इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा के प्रधानाचार्य मुश्ताक, मकसूद, अहमद, नसीम समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मुश्ताक अहमद, इरशाद, समून व रजीउद्दीन को हिरासत में ले लिया। परिजन सीओ रानीगंज से सुरक्षा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ के आश्वासन के बाद परिवार के लोग मान गए। शाम को गांव के ही कब्रिस्तान पर जनाजे को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि चार लोग हिरासत में हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें