फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस के विरोध में सड़क पर बैठी किशोरी, राजमार्ग हुआ जाम

Sat, 09 Sep 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
फातनपुर थाने के सामने राजमार्ग पर धरने पर बैठी महिलाएं। ंसवाद
विज्ञापन
धारा न बढ़ाने पर युवती का देल्हूपुर थाने के बाहर हंगामा, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में कम धाराएं लगाने से नाराज युवती ने शनिवार की शाम देल्हूपुर थाने के सामने हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक हंगामे से हाईवे पर जाम लग गया। इससे पुलिसकर्मी बेबस नजर आए।
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव की रहने वाली उर्मिला पुत्री रामकरन का आरोप है कि बरसात के पानी की निकासी को लेकर 27 अगस्त को उसके घरवालों का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पड़ोसियों ने उसे और उसके घरवालों को डंडे से पीटा था। मारपीट में उर्मिला को गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उर्मिला करीब चार बजे थाने पहुंचकर दर्ज मुकदमे में जानलेवा हमला की धारा न बढ़ाने की वजह पूछ रही थी, लेकिन पुलिसकर्मी उसे सही जानकारी नहीं दे रहे थे। इससे नाराज होकर वह थाने के सामने हाईवे पर बैठकर हंगामा करने लगी। यह देख पुलिसकर्मी उसे हटाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह नहीं हटी तो पुलिसकर्मी परेशान हो गए। युवती के हाइवे पर बैठने से जाम लग गया। बाजार के लोगों की मदद से युवती को समझाबुझाकर घर भेजा गया। थानाध्यक्ष सुरेश चौहान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें