फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिजली गिरने से युवक समेत दो की मौत, महिला झुुलसी

Sat, 09 Sep 2023 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के कोठरा में करंट लगने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
फतनपुर, हथिगवां में तेज बारिश के साथ गिरी बिजली, जांच के लिए पहुंची राजस्व टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। मृतकों के घर पहुंची राजस्व विभाग की टीम छानबीन कर लौट गई।
सुवंसा संवाददाता के अनुसार कोठरा निवासी दिनेश पाल (22) सूरत में कपड़े के कारखाने में काम करता था। शनिवार की सुबह ही वह सूरत से घर आया था। शाम को भैंस चराने के लिए खेत की ओर गया था। तेज बारिश होने पर पड़ोसी ममता (60) ने दिनेश को घर जाने के लिए बोला, लेकिन उसने मना कर दिया। इस बीच बिजली दिनेश के करीब आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर में भैंस भी मर गई। ममता भी झुलस गई। बारिक रुकने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश की शादी 3 जून को हुई थी। पति की मौत के बाद पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

कुंडा संवाददाता के अनुसार हथिगवां थाना क्षेत्र के रम्मा का पुरवा निवासी हीरालाल (50) शनिवार की शाम खेत में करेला तोड़ रहा था। अचानक तेज बारिश के साथ बिजली खेत में गिरी। बिजली की चपेट में आने से हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन रोते बिलखते घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें