फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, आरोपी ने माता-पिता को गोली मारने की दी धमकी

Mon, 16 Aug 2021 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

घर लौट रही किशोरी को तमंचे के बल पर पड़ोसी युवक सुनसान स्थान पर घसीट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी को धमकाया कि यदि किसी से शिकायत की तो उसके माता पिता की हत्या कर देंगे।
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर लौट रही किशोरी को तमंचे के बल पर पड़ोसी युवक सुनसान स्थान पर घसीट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी को धमकाया कि यदि किसी से शिकायत की तो उसके माता पिता की हत्या कर देंगे।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम शौच के लिए गई थी। घर लौटते समय पड़ोसी युवक ने उसे रोककर तमंचा सटा दिया। किशोरी को घसीटकर सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी को आरोपी ने धमकाया कि यदि किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसके माता-पिता को गोली मार देगा।

आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के चौकीदार ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक भाग निकला। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। उसका मेडिकल कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें