फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती, पंचायत ने रुपये देने पर सुलटा दिया मामला

Fri, 06 Aug 2021 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव में पंचायत ने दुष्कर्म के मामले में अजीबोगरीब फैसला करते हुए पीड़ित किशोरी को आरोपी से रुपये दिला दिए। इसके बाद मामले को  रफदफा कर दिया गया।
विज्ञापन
rape - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव में पंचायत ने दुष्कर्म के मामले में अजीबोगरीब फैसला करते हुए पीड़ित किशोरी को आरोपी से रुपये दिला दिए। इसके बाद मामले को  रफदफा कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। पंचों का यह फैसला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।  
विज्ञापन


आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव की चौदह वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। किशोरी से पूछताछ करने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इस पर गांव में पंचायत बुलाई गई।

पंचों की मौजूदगी में आरोपी युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।  इसके बाद भी पंचायत ने मनमाना फैसला कर दिया। आरोपी से किशोरी को रुपये दिलाकर मामले को रफादफा कर दिया गया। पुलिस को खबर तक नहीं दी गई। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें