फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : नीलगाय को बचाने में तेज रफ्तार टाटा मैजिक हाईवे पर पलटा, चालक की मौत, पांच घायल, दो की हालत नाजुक

Sat, 28 Oct 2023 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

डीजे का सामान प्रयागराज से सुल्तानपुर जाते समय प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौकी इलाके के डगैंता गांव के सामने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर टाटा मैजिक पलट गया। तेज रफ्तार वाहन के सामने नीलगाय के आ जाने के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण खत्म हो गया।
विज्ञापन
accident in Pratapgarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से डीजे का सामान लादकर सुल्तानपुर मेला में जाते समय प्रतापगढ़ के भुपियामऊ के पास टाटा मैजिक हाईवे पर पलट गया। घटना देर रात हुई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार टाटा मैजिक के सामने अचानक नीलगाय के आ जाने के कारण हादसा हुआ है।

विज्ञापन


डीजे का सामान प्रयागराज से सुल्तानपुर जाते समय प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौकी इलाके के डगैंता गांव के सामने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर टाटा मैजिक पलट गया। तेज रफ्तार वाहन के सामने नीलगाय के आ जाने के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण खत्म हो गया। हादसे में मैजिक चालक सुरेंद्र पटेल (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी सूरज पटेल (30) और पंकज पटेल (23) की हालत नाजुक बनी हुई है। यह सभी लोग प्रयागराज के मीरापुर के रहने वाले हैं।

मैजिक में सवार तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं। मौके पर पहुंचे भुपियामऊ चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मैजिक पर लदे डीजे साउंड व लाइट और जनरेटर पुलिस ने पुलिस चौकी में सुरक्षित रखवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें