फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बढ़ा सई का जलस्तर, फिर घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
सदर बाजार बेल्हा देवी के समीप मोहल्ले में दुसरी बार सई नदी के बाढ का पानी पहुंचने पर बाइक लेकर जात? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सई नदी का जलस्तर सोमवार को अचानक फिर बढ़ गया। इससे बेल्हा देवी घाट के किनारे रहने वाले लोगों के घरों में फिर पानी घुस गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

बेल्हा देवी घाट पर बसे लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दस दिन पहले हुई बरसात से उफनाई सई का जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे बने मकानों में पानी घुस गया था। इसके बाद धीरे-धीरे जलस्तर घटने लगा था। करीब ढाई फीट जलस्तर घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
लोग फिर अपने घरों में लौटने लगे थे। इस बीच सोमवार को अचानक फिर से जलस्तर बढ़ गया। इससे लोगों के घरों में एक बार फिर पानी घुस गया है। बेल्हा देवी धाम की सीढ़ियां डूब गई हैं। इससे एक बार फिर मोहल्ले के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। फिलहाल यह पानी अधिक दिनों तक रुकने वाला नहीं है। जानकारों के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हो रही बरसात से सई का जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें