सुल्तानपुर में सराफ भरतजी सोनी की दुकान में दिनदहाड़े डकैती डालने वाले एक लाख के लुटेरे अंकित यादव की तलाश में एसटीएफ व दो जिलों की पुलिस हांफ रही है। संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
सराफ की दुकान में दिनदहाड़े डकैती डालने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। जौनपुर के रहने वाला मंगेश यादव मुठभेड़ में मारा जा चुका है। वहीं, पुलिस को आसपुर देवसरा के हरिपुरा के रहने वाले साथी अंकित यादव की तलाश है। पुलिस का दावा है कि वह भी घटना में शामिल था। उसकी तलाश में लखनऊ एसटीएफ, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ की पुलिस लगी हुई है। संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी उसका सुराग पुलिस टीम नहीं लगा सकी। एसओ देवसरा संतोष सिंह का कहना है कि एक लाख के इनामी अंकित की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
जमीन पर कब्जा करने व मारपीट का केस दर्ज
प्रतापगढ़। दहिलामऊ कुर्मियान की रहने वाली निर्मला देवी ने मारपीट व जमीन कब्जे के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को बुढि़या देवी मंदिर के करीब रहने वाले राजीव पांडेय, विनोद पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, अभिषेक, अश्वनी, बद्री प्रसाद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद