फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय: तीसरी लहर का खौफ, घर बैठे देंगे प्रैक्टिकल परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल की तीसरी लहर की आंशका को देखते हुए राज्य विश्वविद्यालय ने मौखिक व प्रायोगिक परीक्षा ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षार्थियों को कॉलेज आने की जरूरत नहीं होगी। वह घर बैठकर आनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षक भी कॉलेज नहीं आएंगे। वह ऑनलाइन ही परीक्षार्थियों से प्रश्न करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के चलते प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज ने मार्च माह में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। वहीं, स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया। दूसरी लहर का कहर जून माह तक बना रहा। इसके बाद संक्रमण का असर कम होने लगा। जुलाई माह के पहले सप्ताह से कोविड गाइडलाइन के बीच परीक्षाएं शुरू कराई गईं। अब फिर से संक्रमण को लेकर विश्वविद्यालय गंभीर हो गया है। स्
नातक और परास्नातक की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं परीक्षा केंद्रों पर नहीं कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षाएं ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं। कुलसचिव डॉ. कुलदीप सिंह ने आदेश जारी कर सभी कॉलेजों को आनलाइन प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं कराने के लिए कहा है। विश्वविद्यालय के आदेश के बाद कॉलेजों ने भी परीक्षा संपन्न कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को फोन कर जानकारी दी जा रही है। परीक्षाएं 30 जुुलाई से एक अगस्त के बीच होंगी। विषयवार परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है। कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए आनलाइन प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। कॉलेजों को आनलाइन परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें