फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा के तीन और कस्तूरबा स्कूलों को मिले हॉस्टल

विज्ञापन
education (symbolic)
विज्ञापन
जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट तक करने की तैयारी हो रही है। इन स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को अभी कक्षा छह से आठ तक की शिक्षा दी जा रही है। उधर, शासन ने जिले के तीन और ब्लॉकों में हॉस्टल निर्माण की मंजूरी देते हुए कस्तूरबा गांधी स्कूलों के परिसर में निर्माण कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही कस्तूरबा गांधी स्कूलों को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा दी जाएगी। इन स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को आवासीय शिक्षा देने के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। जिले के मानधाता, आसपुर देवसरा, लालगंज , सांगीपुर, पट्टी, गौरा और बिहार ब्लाकों में स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूलों में हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है।
जबकि जिले के मंगरौरा, शिवगढ़ और रामपुरसंग्रामगढ़ ब्लाकों में हॉस्टल का निर्माण कराने की मंजूरी मिली है। प्रत्येक हॉस्टल के निर्माण के लिए शासन ने 1.70 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इन हॉस्टलों के निर्माण से कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को रहने में आसानी होगी।
विज्ञापन

दरअसल, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए आवास की उचित व्यवस्था न होने से बरसात और ठंडी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हॉस्टल में शौचालय, स्नानागार के साथ ही किचन और रहने के लिए बड़े -बड़े हाल का निर्माण कराया जा रहा है।
जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में हॉस्टल का निर्माण कराने के लिए शासन ने बजट जारी किया है। टेंडर की कार्रवाई हो चुकी है, जल्द ही निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

रामेश्वर तिवारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें