समाजवादी पार्टी हर जाति और समाज के साथ मिलाकर चुनाव लड़ेगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगी। यह बातें बृहस्पतिवार को भंगवाचुंगी स्थित एक पैलेस में आयोजित धनगर समाज जनसंदेश यात्रा को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व प्रदेश सचिव श्यामलाल पाल ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा इकलौती पार्टी है जो जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती है। सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है। झूठ बोलकर चुनाव जीतने के बाद जनता को भूल जाती है। जब कोरोना काल में लोगों की जान जा रही थी तो बीजेपी के नेता चुप्पी साधे बैठे थे। इस सरकार में अपराध दोगुना बढ़ गया है। जेल के अंदर या फिर पुलिस की कस्टडी में मर्डर हो जा रहा है।
जनता सब जान गई है। 2022 में सपा की साथ देगी। पूर्व मंत्री जानकी पाल ने धनगर समाज के लोगों से सपा का साथ देने की अपील की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, दलित, नौजवान एवं रोजगार विरोधी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बहादुर पाल व संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। इस मौके पर नरेंद्र पाल एडवोकेट, मनीष पाल, उमेशचंद्र पाल प्रधान, रवि पाल एडवोकेट, अरुण पाल, मुकेश पाल, विजय पाल, शबनम बानो, डा.एजाज, निसार अहमद, मीडिया प्रभारी वकार अहमद, वासिक खान, अश्वनी सोनी आदि मौजूद रहे।