फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सास बहू से नाराज तो कहीं दंपती में रार, फिर बढ़े घरेलू विवाद

Tue, 25 May 2021 06:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लॉकडाउन में सास बहू के बीच बढ़े विवाद। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने संगीन अपराधों पर ब्रेक लगा दिया है, मगर घरेलू हिंसा के मामले में दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सास बहू और पति-पत्नी के बीच होने वाली रार कोतवाली पहुंच रही है। रात में पीआरवी को भी ऐसे विवादों को सुलझाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। पुलिस के समझौता कराने के बाद भी विवाद होते रहते हैं। इस तरह के विवाद लाकडाउन में बढ़ गए हैं।

विज्ञापन



इस साल फरवरी व मार्च की तुलना में अप्रैल व मई माह में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं। लगातार पति-पत्नी व सास बहू के बीच छिड़ी जंग कोतवाली में पहुंच रही है। जहां पुलिसकर्मियों को मामले में समझौता कराना पड़ रहा है। महिला थाने और महिला सहायता प्रकोष्ठ में भी इस तरह के मामले में लगातार पहुंच रहे हैं। इस साल फरवरी व मार्च माह में महिला सहायता प्रकोष्ठ और नगर कोतवाली में 78 शिकायतें पहुंची थी। मगर अप्रैल व मई माह में ऐसी शिकायतों की संख्या 145 पहुंच गई है। हालांकि पूर्व में मिली शिकायतों का निस्तारण पूरा नहीं हो सका था। नई शिकायतों को निस्तारित करने के लिए महिला प्रकोष्ठ में तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों को बुलाया जा रहा है। जबकि नगर कोतवाली में ऐसे विवाद को सुलझाने का पुलिस प्रयास करती है ताकि उनका परिवार बर्बाद न हो। घर जाने के दो चार दिन बाद फिर समझौता टूट जा रहा है। 
 

पिछले साल भी लॉकडाउन में बढ़ गई थीं शिकायतें

महिला सहायता प्रकोष्ठ में कोरोना की पहली लहर को रोकने में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भी घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए थे। पिछले साल अप्रैल से लेकर दिसंबर के बीच पुलिस के पास 1350 से अधिक शिकायती पत्र पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस ने ऐसे प्रकरणों का निस्तारण भी कराया था। केवल 31 मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ था। कुछ दंपती ने अलग होने का फैसला लिया था। जबकि कुछ शिकायती पत्रों की सुनवाई करने के बाद समझौता करा दिया गया था।

विज्ञापन

 

काम बंद होते ही बढ़ गई पति-पत्नी के बीच कलह

शहर के जोगापुर के रहने वाला व्यक्ति पंजाबी मार्केट में स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता है। काम धंधा बंद होने पर वह घर पर ही रहने लगा। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। चूंकि उसकी पिछले साल शादी हुई थी। घर का खर्च पूरा करने में दिक्कत होने लगी। जिसे लेकर उनके बीच रार छिड़ गई है। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच पैदा हुए विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
 

सास-बहू का विवाद पहुंचा पुलिस के पास

नगर कोतवाली के दहिलामऊ की रहने वाली महिला ने रविवार को सिविल लाइन पुलिस चौकी पर शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहू बिना किसी वजह के उससे विवाद कर रही है। उसे समय पर खाना नहीं देती। पुलिस ने बहू व बेटे को बुलाया। उनकी बात भी सुनी गई। पता चला कि लाकडाउन में आमदनी बंद होने के चलते सास-बहू के बीच रार छिड़ी रहती है। बहू का कहना था कि वह किसी तरह घर चला रही है। फिलहाल पुलिस ने सास बहू को समझाबुझाकर घर रवाना किया।
 

इस साल लाकडाउन में घरेलू हिंसा की शिकायतें अधिक आ रहीं हैं। महिला प्रकोष्ठ में कोरोना के चलते काउंसिलिंग बंद है। जिस वजह से शिकायती पत्र लंबित है। जो मामले सामने आ रहे हैं। कोशिश यह हो रही है कि उनका निस्तारण कराकर सभी को शांति के साथ घर में रहने के लिए प्रेरित किया जाए  -अभय पांडेय, सीओ सिटी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें