फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जेल रोड क्राॅसिंग पर फुटओवरब्रिज निर्माण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Thu, 20 Nov 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल रोड क्राॅसिंग पर आए दिन जाम लग रहा है। इससे लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भी जाम की स्थित बनी रही। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक अध्यक्ष दानिश माबूद ने अंडरपास या फिर फुटओवरब्रिज निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते आठ सालों से जेल रोड पर अंडरपास या फिर ओवरब्रिज निर्माण के लिए आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जाम में फंसने से दो घंटे तक लोग परेशान होते हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा। इस दौरान उत्कर्ष उपाध्याय, शाहिद अली, अली हुसैन, सुहैल अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश सरोज, शाद सिद्दीकी, फरीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें