फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में शुभम, महिला वर्ग में खुशबू ने मारी बाजी

विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक कालेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि एसबीआई प्रबंधक ? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
चिलबिला बाजार स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता पराक्रम का मंगलवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। 100 मीटर व 50 मीटर रेस में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विवेकानंद ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। इससे मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्सावर्धन किया।
विशिष्ट अतिथि जेपी यादव ने भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के 100 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में शुभम सिंह प्रथम, जयप्रकाश शर्मा द्वितीय, व गुलाब चंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में खुशबू कोरी प्रथम, प्राची यादव द्वितीय व सरिता वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 50 मीटर रेस पुरुष वर्ग में ज्ञानचंद्र यादव प्रथम व कुलदीप यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य प्रभाकर तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पुस्तकाल अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कपिलदेव शाहू, मो. तारिक, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, संदीप प्रजापति, पूर्णिमा जायसवाल, इशांत चंद्रा, सुषमा, जयशंकर तिवारी, राजकुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

राजकीय पालीटेक्निक कालेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद में 100 मीटर दौड़ स्थान प्राप्त छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH

राजकीय पालीटेक्निक कालेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद में 100 मीटर दौड़ लगाती महिला खिलाड़ी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें