फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए क लेकर भ्रम फैला रहीं विपक्षी पार्टिया: सलिल विश्रोई

विज्ञापन
चिलबिला में भाजपा द्वारा आयोजित बैठक में बोतले प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को चिलबिला स्थित श्रीराम वाटिका में आयोजित में सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री सलिल विश्रोई ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षियों द्वारा भ्रम फैलाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि यह कानून नागरिकता देने के लिए है।
विज्ञापन

ऐसे लोगों को जो अल्पसंख्यक होने के कारण एक धर्म विशेष के देश में रहते हुए अपने मान, सम्मान और संपत्ति की रक्षा नहीं कर पाए और वहां से विस्थापित होकर के शरणार्थी के रूप में हिंदुस्तान की माटी में रच बस गए, यह केवल उनको सम्मान सहित जीवन जीने का एक माध्यम मात्र है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी अवार्ड वापसी गैंग ने अनुच्छेद 370, राम मंदिर, तीन तलाक, राफेल विमान समेत बहुत से मुद्दों पर देश की जनता को गुमराह कर किया है।
यह न तो कोर्ट को मानते हैं और न ही लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। झूठ के सहारे यह सत्ता में बने रहना चाहते हैं। सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हांनेे कहा कि हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने भी अपने विचार रखे। संचालन अशोक मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, राजेश सिंह, श्यामसुंदर टाऊ, विनोद सागर, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें