फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घर से निकालकर मारी गोली

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में घर से निकालकर युवक को पड़ोसियों ने गोली मार दी। शोरशराबा व फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी घर से फरार हैं। मानधाता थाना क्षेत्र के सुबन्नी निवासी सबीन (28) शुक्रवार की रात घर में सो रहा था। आधी रात को पड़ोस के रहने वाले कुछ लोग पहुंचे।
विज्ञापन

उन लोगों ने उसे घर से घसीटकर बाहर निकाल लिया। लाठी-डंडों से पिटाई के बाद उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। शोरशराबा व फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। परिवार के लोगों ने उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मारपीट व गोली चलने की बात सामने आई है। आरोपी घर पर नहीं है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें