फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : बवाल के मद्देनजर शेखपुर आशिक गांव पुलिस छावनी में तब्दील, गैर जनपद से बुलाई गई फोर्स

Mon, 08 Aug 2022 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पुलिस ने ताजिया के जुलूस के दौरान बवाल के अंदेशे को देखते हुए 75 लोगों को लाल कार्ड जारी किया है। इन लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने 400 से अधिक लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन
कुंडा में राजा उदय प्रताप सिंह के किले के गेट पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए शेखपुर आशिक गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शांतिपूर्वक ताजिया का जुलूस निकालने के लिए गैर जनपदों से भी फोर्स बुलाई गई है। बाबूगंज स्थित करबला से शेखपुर चौराहे तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। 

विज्ञापन



इसके अलावा भदरी किला, शेखपुर मंदिर सहित अन्य जगहों पर भी भारी पुलिस मौजूद रहेगी। मोहर्रम की दसवीं पर मंगलवार को दो बजे से ताजिया उठेगा। उसे बाबूगंज स्थित करबला में दफन किया जाएगा। पहले यहां भंडारे की आशंका में पुलिस फोर्स की निगरानी में ताजिया उठाया जाता था। इस बार शेखपुर में चौराहे पर लगे गेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भदरी किला निवासी उदय प्रताप सिंह ने इस गेट को हटाने के लिए दो दिन तहसील में धरना दिया।


तीसरे दिन उन्हें सात अगस्त तक के लिए हाउस अरेस्ट कर लिया गया। रविवार को इसकी अवधि नौ अगस्त तक बढ़ा दी गई। इधर, बवाल की आशंका को देखते हुए शेखपुर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दो एडिशनल, दो सीओ, छह एसएचओ, 25 एसआई, 25 हेड कांस्टेबल, 75 कांस्टेबल, 30 महिला सिपाही के साथ दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

75 लोगों को लाल कार्ड, 400 से अधिक को किया पाबंद
पुलिस ने ताजिया के जुलूस के दौरान बवाल के अंदेशे को देखते हुए 75 लोगों को लाल कार्ड जारी किया है। इन लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने 400 से अधिक लोगों को पाबंद किया है। इसमें मझिलगांव, शेखपुर, बाबूगंज, भदरी, शेरगढ़ आदि गांवों के लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें