फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों की बैरक देख नाराज जीआरपी के एसपी ने सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के बैरक का निरीक्षण करते एसपी जीआरपी सौमित्र यादव। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मिंगलवार को निरीक्षण के लिए आए जीआरपी के एसपी सौमित्र यादव पुरानी बैरकों के जर्जर भवन देखकर नाराज हो गए। उन्होंने दो दिन के भीतर पुराने भवनों को तोड़कर नए भवनों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

लखनऊ जीआरपी मंडल के एसपी सौमित्र यादव मंगलवार को करीब साढ़े बारह बजे जंक्शन स्थित थाना पहुंचे।
एसपी कार से उतरे और सिपाहियों की जर्जर बैरक देखने पहुंच गए। नाराजगी जताते हुए एसपी ने एसओ से कहा कि इस बैरक में सिपाही कैसे रह रहे हैं। इन सभी भवनों को तोड़कर 15 नई बैरक बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। बाद में एसपी ने थाने पहुंचकर सलामी लेने के बाद अभिलेखों की पड़ताल की। एसपी ने लंबित विवेचना का समय पर निस्तारण कराने की सलाह एसओ को दी। थाना परिसर के पीछे गंदगी देख नाराज एसपी ने सिपाहियों को भी खरी-खोटी सुनाई।
एसपी ने अलग-अलग ट्रेनों में सिपाहियों की ड्यूटी संबंधित रजिस्टर की जांच की। उन्होंने जंक्शन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। प्लेटफार्म व जंक्शन की सुरक्षा के लिए सिपाहियों को सलाह दी। एसपी के निरीक्षण की जानकारी पर सुबह से ही आरक्षण काउंटर व जंक्शन के गेट पर सिपाही तैनात थे। ई-रिक्शा व ऑटो जंक्शन के आसपास नहीं पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें