डॉ. सचिन को बुलाने की जिद करते रहे परिजन
रविशंकर की मौत से आक्रोशित परिजन इमरजेंसी में सीएमएस शैलेंद्र कुशवाहा से बार-बार डॉ. सचिन को बुलाने की जिद करते रहे। कई बार प्राचार्य को भी लोगों ने फोन लगाया, मगर काल रिसीव नहीं हुई। लोगों में चिकित्सक सचिन के रवैये पर गुस्सा था। उनका कहना था कि इलाज के रोकने के बाद भी वह नहीं आए।
तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने डॉ. शोभनाथ, डॉ. मनोज खत्री और डाॅ. एसके पांडेय की तीन सदस्यी जांच टीम गठित की है। कर जांच करने का आदेश दिया। इमरजेंसी में तैनात डाॅ. सचिन मौर्य, डाॅ. संजय और डाॅ. नीरज को निलंबित करते हुए जांच पूरी होने तक सेवा देने से रोक दिया गया है। उधर, हंगामे की सूचना पर रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा पहुंचे। सीएमएस से मिलकर कार्रवाई की मांग की।