फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की खाद बेंचकर फरार हुआ सचिव, सील हुई समिति

विज्ञापन
सदर ब्लाक के साधन सहकारी समिति पूरे हिरावन को सील करते सहायक निबंधक कार्यालय के अधिकारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति पूरेहिरावन में तैनात सचिव ने खाद बेचने के बाद रुपये बैंक में नहीं जमा किए। विभागीय अधिकारियों ने तीन लाख रुपये लेकर सचिव के फरार होेने की बात कहते हुए समिति को सील कर दिया है। बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में समिति का ताला खोलकर खाद की बोरियों की गणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के पूरेहिरावन साधन सहकारी समिति में तैनात सचिव पर अफसरों ने गबन का संदेह जताया है। विभागीय अधिकारी जो आंकड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं, उसके मुताबिक तीन लाख रुपये की खाद बेचकर सचिव फरार हो गया है। अफसरों का कहना है कि समिति को 250 बोरी डीएपी और 249 बोरी यूरिया दी गई थी।
वर्तमान में समिति में खाद की एक भी बोरी नहीं है। क्षेत्रीय किसान लाल प्रताप सिंह की शिकायत पर अधिकारी सक्रिय हुए और मंगलवार को समिति पर पहुंचकर सचिव को फोनकर बुलाया, मगर वह नहीं आया। इस पर अफसरों ने समिति को सील कर दिया। अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेंद्र तिवारी जब गांव पहुंचे तो ऐसे कई किसान शिकायत करने पहुंच गए। किसानों का आरोप था कि रुपये देने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें