फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश में बवाल, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा के खिलाफ चल रहे अविश्वास के मुद्दे पर सोमवार को बवाल में हो गया। दिन में सत्यम के चाचा भाजपा से पूर्व विधायक धीरज ओझा और उनका विरोध कर रहे सपा नेता विनोद दुबे अपने साथ बीडीसी सदस्यों को लेकर डीएम के यहां पहुंचे थे। तकरार होने पर सभी को बाहर कर दिया। शाम को दोनों पक्षों में बाबागंज से गुजर रहे हाईवे पर जमकर संघर्ष हुआ। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख को लेकर रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाकांत दुबे के पुत्र विनोद दुबे में काफी दिनों से रार छिड़ी हुई है। सोमवार को डीएम कैंप कार्यालय में बीडीसी सदस्यों की परेड हुई लेकिन टकराव देख डीएम ने सभी जाने को कह दिया।
देर शाम बाबागंज में गुरुद्वारे के सामने अपना वाहन खड़ा कर कुछ लोग चाय पी रहे थे। धीरज ओझा का कहना है कि वह अपने भाई नीरज के साथ घर जा रहे थे। तभी चाय की दुकान के करीब खड़े सपा नेता रहे पूर्व प्रमुख के पुत्र विनोद दुबे के समर्थकों ने रोककर हमला कर दिया और फायरिंग भी की। दोनों ओर से पथराव हुआ तो भगदड़ मच गई। इस बीच पूर्व विधायक के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। यहियापुर के जावेद व सदर बाजार के रहने वाले हुसाम को पकड़कर पीट दिया। दो थार कार क्षतिग्रस्त कर दी गई।
विज्ञापन

कई हमलावर वाहन लेकर भाग निकले। बवाल की खबर मिलने पर एएसपी दुर्गेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। हमले में पूर्व विधायक धीरज ओझा, उनके भाई नीरज व एक अन्य को भी चोटें आईं। घटना के बाद करीब बीस मिनट तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने मारपीट व बवाल वाले स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर अपने कब्जे में ले लिए हैं।
कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। घटना के साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। तहरीर व साक्ष्यों के आधार पर कानून अपना काम करेगा। इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं है।
- डॉ. अनिल कुमार, एसपी


पूर्व विधायक पर रिवाल्वर छीनने का आरोप
सपा नेता जावेद अहमद ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक धीरज ओझा ने अनायास ही उनके भाई हुसाम व यहियापुर के रहने वाले जावेद पर हमला किया है। मारपीट के दौरान हुसाम की लाइसेंसी रिवाल्वर भी छीन ली।
धीरज ओझा ने पूर्व सांसद पर लगाए आरोप
पूर्व विधायक धीरज ओझा ने अपनी ही पार्टी के भाजपा से पूर्व सांसद संगमलाल गुप्त पर विरोधियों को शह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा संगमलाल ने विनोद दुबे को शह दे रखी है। उनके इशारे पर ही सारा कुचक्र रचा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें