फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीएम को माला पहनाई, कहा-समस्या निस्तारण न होने पर यह सम्मान, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को डीएम संजीव रंजन को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएम को माला पहनाई और कहा कि समस्या का निस्तारण न होने पर यह सम्मान किया गया है। कटाक्ष पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। बाद एडीएम ने उन्हें सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का नोटिस भेजा।
विज्ञापन

नीरज त्रिपाठी सोमवार सुबह 10:00 बजे कार्यकर्ताओं के साथ रामधुन गाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। 18 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें माल गोदाम रोड पर ओवरब्रिज, गोशालाओं में चारा, जलभराव, खाद की अनुपलब्धता, छुट्टा जानवर, जर्जर सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्याओं का जिक्र था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम को माला पहनाकर जब यह कहा कि एक साल से समस्याओं का समाधान न होने के कारण सम्मान किया जा रहा तो डीएम भड़क गए। नोकझोंक हुई और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर निकलने को कहा। घटना का वीडियो दिन भर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

बाद में एडीएम त्रिभुवन सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बिना सूचना के ज्ञापन देने, निर्धारित स्थल पर ज्ञापन न देने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का नोटिस दे दिया। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी, नगर अध्यक्ष इरफान अली, वेदांत तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप आदि शामिल रहे।
कांग्रेस नेता जनसुनवाई के दौरान कार्यालय में ज्ञापन देने आ गए। जबकि ज्ञापन देने के लिए दूसरा स्थान पहले से निर्धारित है। फिर भी उनकी समस्याओं को सुना गया। कार्यालय में ही भाषणबाजी करने लगे।, जिस पर आपत्ति जताते हुए बाहर किया गया।
विज्ञापन

- संजीव रंजन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें