फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश की तर्ज पर बेल्हा पर बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
road
विज्ञापन
जिले की सड़कें अब आंध्र प्रदेश की तर्ज पर बनेंगी। कम लागत में अधिक गुणवत्तायुक्त सड़कें बनाने की पहल आरईएस प्रारंभ कर रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम रोजगार सड़क योजना के तहत कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के गांव को जोड़ने वाली सात किमी लंबी सड़क का चयन किया गया है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में एफडीआर के तहत बनने वाली सड़कों की तर्ज पर जिले में भी आधुनिक मशीनों से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसमें सड़कों पर पहले से प्रयोग हुआ तारकोल और गिट्टी को बेकार नहीं होने दिया जाता है, बल्कि मशीन से सड़क पर पहले से पड़ीं गिट्टियों को भी प्रयोग में लाया जाता है। उसमें सीमेंट और केमिकल मिलाकर सड़क को बराबर किया जाएगा, जहां गिट्टी की मात्रा कम होती है, उसी स्थान पर नई गिट्टी डाली जाती है।
उसी के ऊपर रोलर चलाकर तारकोल डाला जाएगा । इससे कम लागत में अच्छी सड़कों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के पैतृक गांव सर्वजीतपुर को जोड़ने वाली सात किमी लंबी सड़क का चयन इस योजना के तहत किया गया है।
विज्ञापन

आरईएस से निर्मित होने वाली इस सड़क के निर्माण में सामान्य लागत से 25 प्रतिशत कम खर्च होगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि अगर सड़क गुणवत्तायुक्त बनी, तो जिले में सभी सड़कों का निर्माण एफडीआर से ही होगा।
जिले के लिए यह नया प्रयोग होगा। इसमें सामान्य लागत से 25 प्रतिशत कम खर्च होगा। अगर यह प्रयोग जिले में सफल हुआ तो सभी सड़कें इसी तर्ज पर बनेंगी। सुदीप राय, सहायक अभियंता, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें