फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए राहत, कौशाम्बी के रास्ते चित्रकूट की तरफ मुड़ा टिड्डी दल 

Fri, 12 Jun 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
टिड्डी दल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिड्डी दल से घबराए किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रयागराज जिले के कोरांव में किसानों की फसलों पर कहर बरपाने वाले टिड्डी दल की फौज कौशाम्बी होते हुए चित्रकूट की तरफ मुड़ गई।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अफसरों ने बताया कि दोपहर में टिड्डी दल की लोकेशन चित्रकूट में मिली। हालांकि अफसरों का कहना है कि अभी खतरा टला नहीं है। हवाओं का रुख यदि इस ओर हुआ तो वह फिर वापसी कर सकते हैं।

राजस्थान, पंजाब व मध्य प्रदेश के बाद करीब पखवारे भर पहले टिड्डी दल की फौज यूपी के आगरा, ललितपुर, झांसी में डेरा जमाने के बाद वापसी कर रही थी। एकाएक उनका रुख प्रयागराज की तरफ हो गया था। प्रयागराज के कोरांव में किसानों की फसलों पर धावा बोलकर काफी नुकसान किया।
विज्ञापन


इसके बाद वह फूलपुर पहुंच गईं। बुधवार को टिड्डी दल की लोकेशन जनपद सीमा के आसपास थी। इस पर जिला कृषि विभाग अलर्ट हो गया था। आपरेशन टिड्डी दल की तैयारी की गई थी।

कृषि विभाग की ओर से गठित 40 सदस्यीय टीम टिड्डी दलों की पल- पल की लोकेशन ले रही थी। बुधवार को उनके जनपद में प्रवेश की संभावना जताई जा रही थी। मगर एकाएक दक्षिण व पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से उनका रूट परिवर्तन हो गया।

भोर में ही टिड्डी दलों ने वापसी कर दी। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि चायल के रास्ते टिड्डी दल चित्रकूट पहुंच गया है। हालांकि खतरा अभी टला नहीं है। हवाएं यदि इस ओर रफ्तार भरेंगी तो वह वापसी भी कर सकते हैं। एहतियातन टीमें दलों की पल-पल की लोकेशन ले रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें