फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Bhaiya : भानवी ने अक्षय प्रताप पर साधा निशाना, एक्स पर लिखा- घर बर्बाद करने के लिए एक ही शकुनी काफी है

Sat, 29 Jun 2024 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

शनिवार को भानवी ने राजाभैया के बेहद खास और करीबी विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी को शकुनी करार दिया। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने पोस्ट में भाननी सिंह ने लिखा कि झूठ, फ्रॉड और साज़िश सबका एक रोज़ अंत होता है। मेरे बच्चे और ससुर मेरे साथ हैं।
विज्ञापन
राजाभैया और भानवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भानवी सिंह ने दो दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को भानवी ने राजाभैया के बेहद खास और करीबी विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी को शकुनी करार दिया। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने पोस्ट में भाननी सिंह ने लिखा कि झूठ, फ्रॉड और साज़िश सबका एक रोज़ अंत होता है। मेरे बच्चे और ससुर मेरे साथ हैं। किसी ने सही कहा है, घर बर्बाद करने के लिए एक ही शकुनी काफी होता है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

रानी भानवी को जवाब देते हुए एमएलसी अक्षय प्रताप ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया। पूर्व भाभी साब, साँच को आँच नहीं। जाँच चाहे जहां चले, जीत सत्य की ही होनी है। आप सही होतीं तो भईया आपके साथ होते, बच्चे आपका साथ देते, पर इस जालसाज़ी और झूठ में वो भी आपके साथ नहीं हैं। आपने औरों के साथ भी जो धोखाधड़ी की है समय के साथ वो भी सबके सामने आना ही है।प्रभु श्री राम आपको सुबुद्धि दें कि आप परिवार की और भईया की इज़्ज़त सोशल मीडिया पर उछालना बंद करें। ये सलाह मैं आपको पहले भी दे चुका हूँ। किसी भी कानूनी लड़ाई के लिए मैं तैयार हूं, न्याय प्रणाली पे मुझे भरोसा है, पर लगता है आपको नहीं, तभी आपको भारत सरकार की एजेंसियां और कोर्ट बिकाऊ लगते हैं। आपके निशाने पर सिर्फ मैं ही अकेला नहीं, भईया के जो भी करीबी हैं उन सभी पर आपने केस ठोक रखा है, धन के लालच में और कितना गिरेंगी? समय के साथ सच्चाई और आपकी असलियत सबके सामने अवश्य आयेगी। सत्यमेव जयते



 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें