मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को पंजाब मेल में पानी खत्म होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शौचालय और वॉश बेसिन में पानी न आने पर यात्रियों ने रेलवे कर्मियों को सूचना दी।
ट्रेन जंक्शन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो रेलकर्मी कोचों में पानी भरने लगे। इससे करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। जिससे कुछ यात्री समय पर गंतव्य पहुंचने को लेकर चिंतित दिखे। पानी भरने के बाद ट्रेन रवाना की गई। यात्रियों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने कहा कि रेलवे का आदेश है कि लंबी दूरी की जिस ट्रेन के कोच में पानी खत्म हो जाएगा, उसे प्लेटफॉर्म पर रोककर पानी भरा जाएगा।