फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को जनता का समर्थन, विपक्षियों में बौखलाहट - सांसद संगमलाल

Sun, 12 Sep 2021 06:18 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। जाति-पाति की राजनीति करने वाली पार्टियों की अब दाल नहीं गल रही है। जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है। विजय बूथ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
रानीगंज में बूथ विजय अभियान बैठक करते सांसद संगमलाल गुप्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीगंज विधानसभा के रोहखुर्द कला बूथ पर शनिवार को बूथ विजय अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांसद संगमलाल गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। सबका साथ और सबका विकास के एजेंडे पर भाजपा कार्य कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। जाति-पाति की राजनीति करने वाली पार्टियों की अब दाल नहीं गल रही है। जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है। विजय बूथ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। सांसद ने बूथ विजय अभियान में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस अवसर पर बृजेश पटेल , अनिल सिंह, पवन पाण्डेय, राजेश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें