फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने के दौरान केंद्रों पर जमकर हंगामा

Sun, 12 Sep 2021 06:17 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रानीगंज ट्रामा सेंटर और सीएचसी में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। शनिवार को दोनों स्थानों पर लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जा रही थी। इस दौरान दोनों स्थानों पर भारी भीड़ रही। ट्रामा सेंटर में लोग धक्कामुक्की करते हुए अंदर घुस गए और पहले टीका लगवाने के लिए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
महिला अस्पताल ओपीडी में कोरोना नियम धड़ाम में पंजीकरण काउंटर पर पर्चा लेने को न सोशल डिस्टेंसिं? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए बूथों पर हंगामा होता रहा। कहीं वैक्सीन कम पड़ गई तो कहीं भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने हंगामा किया। मानधाता, रानीगंज और मेडिकल कॉलेज के पुरुष विंग से तमाम लोग बिना टीका लगवाए ही निराश लौट गए। जिले में कुल 7348 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


रानीगंज ट्रामा सेंटर और सीएचसी में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। शनिवार को दोनों स्थानों पर लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जा रही थी। इस दौरान दोनों स्थानों पर भारी भीड़ रही। ट्रामा सेंटर में लोग धक्कामुक्की करते हुए अंदर घुस गए और पहले टीका लगवाने के लिए हंगामा करने लगे। एक बार में सैकड़ों की भीड़ देख स्वास्थ्यकर्मी भी घबरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को ट्रामा सेंटर से बाहर निकाला। उधर, मानधाता सीएचसी में देर से वैक्सीनेशन शुरू किया गया। इससे लोग नाराज दिखे। मेडिकल कॉलेज के पुरुष विंग में भी हंगामा होता रहा।

जिले में अब कोरोना का एक भी केस नहीं

प्रतापगढ़। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में अब एक भी कोरोरना संक्रमित नहीं हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक भी संक्रमित नहीं मिले। जांच के लिए भेजे गए 3379 नमूनों में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले दिनों मिले संक्रमित भी स्वस्थ हो गए हैं। बीते चार अगस्त को शहर के टक्करगंज की एक युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि अब सभी पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मान्धाता में वैक्सीन लगवाने को लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें