फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी में मिला डेंगू का मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Tue, 28 Aug 2018 12:16 AM IST
pratpgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र में डेंगू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अफसरों ने गांव में टीम भेजकर दवा का छिडक़ाव कराया। पीड़ित मरीज को इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसके डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि की। बीते साल भी डेंगू से जिले में कई मौतें हो गई थीं।
विज्ञापन

 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सराय मकई गांव निवासी गिरजाशंकर (70) पुत्र रामप्यारे को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। घरवालों ने स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज कराया गया, लेकिन आराम नहीं हुआ। शहर के कई चिकित्सकों के यहां भी दिखाया गया, लेकिन बुखार लगातार बना रहा। परेशान होकर घरवाले गिरजाशंकर को एसआरएन इलाहाबाद ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उनके डेंगू की चपेट में होने की पुष्टि की। चिकित्सक भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। एसआरएन के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। इस पर सीएमओ ने तत्काल दो टीम सराय मकई गांव भेजकर दवा का छिड़काव कराया।

गांव के साथ ही आसपास के इलाके में जिन लोगों को लंबे समय से बुखार आ रहा है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। गौरतलब है कि योगी सरकार ने बरसात शुरू होने के पहले ही डेंगू जैसे बीमारी पर रोकथाम के लिए जिला अस्पताल में अतिरिक्त 30 बेड का वार्ड तो सीएचसी में 10 और पीएचसी में 5 बेड का वार्ड बनवाने का आदेश दिया था, मगर जिले में अब तक ऐसा कुछ नहीं हो सका है। शासन के आदेश के बाद भी डेंगू के मरीजों की जांच की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें