फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते में ही जवाब दे गईं खटारा बसें, बहनों को झेलनी पड़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रोडवेज की खटारा बसों ने योगी सरकार के रक्षाबंधन पर बहनों का फ्री सफर कराने के आदेश पर पानी फेर दिया। प्रतापगढ़ डिपो की कई बसें रविवार को रास्ते में ही खराब हो गईं। इससे भाइयों को राखी बांधने उनके घर जा रही बहनों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जो बसें सही थीं, उनमें चढने के लिए मारामारी हो रही थी। डिपो में बसें कम पड़ गईं। लंबी दूरी के लिए बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन लोकल सवारियों के लिए एक भी बस नहीं थी।
विज्ञापन


योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे तक के लिए महिलाओं का किराया माफ कर दिया था। रविवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं भाइयों के घर जाने के लिए बस पकडने रोडवेज डिपो पहुंचीं। यहां बसों का अकाल था। कुछ खटारा बसें खड़ी थीं। जो चालू हालत में थीं, उनमें बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। महिलाएं बस में सवार होने के लिए धक्कामुक्की करती रहीं। किसी तरह खड़े होकर सफर किया। वहीं तमाम महिलाओं ने डग्गामार वाहनों और प्राइवेट बसों का सहारा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें