Pregnant women sweating in the sun for free ultrasound
महिला अस्पताल में चार साल से रेडियोलाजिस्ट की तैनाती न होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाएं मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराने के लिए तेज धूप में पसीना बहा रहीं हैं।
जिला महिला अस्पताल में चार वर्ष से रेडियोलाजिस्ट की तैनाती न होने से मशीन धूल फांक रही है। सरकार की मातृत्व वंदन योजना के तहत पहले सोमवार को पचास गर्भवती महिलाओं का मुफ्त में निजी केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है। महिला अस्पताल की अनुमति के बाद श्रीराम तिराहे के पास स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर सोमवार को गर्भवती महिलाएं धूप में भी कतार लगाकर खड़ीं थीं।
फिलहाल नियम के अनुसार तो एक दिन में केंद्र संचालक को पचास महिलाओं का मुफ्त में अल्ट्रासाउंड करने का आदेश है लेकिन शुल्क लेकर अन्य महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करने की वजह से महिला अस्पताल से आने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। गर्मी से बेहाल कई गर्भवती महिलाएं बगैर अल्ट्रासाउंड कराए ही केंद्र से वापस हो गईं।